हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश IMD Alert: सा...

    IMD Alert: सावधान, हरियाण, पंजाब, राजस्थान में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    IMD Alert
    IMD Alert: सावधान, हरियाण, पंजाब, राजस्थान में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    IMD Alert: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। चंडीगढ़/हिसार। पहाड़ों की तरफ से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में उम्मीद से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है, जिससे सर्द मौसम ने दस्तक दे दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब में तापमान में औसतन 0.4 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पंजाब में सबसे कम तापमान भठिंडा में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में इस सीजन का न्यूनतम दर्ज तापमान है। अन्य प्रमुख शहरों में चंडीगढ़ में 11.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 11.2 डिग्री और पटियाला में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। औसतन तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा है, जो किसानों और आम जनजीवन के लिए सर्दी के शुरूआत का संकेत है। हरियाणा में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस महेन्द्रगढ़ में दर्ज किया गया।

    हिसार में 7.7 डिग्री, रोहतक में 11.4 डिग्री और चंडीगढ़ में भी 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम दर्ज हुआ है, जिससे सुबह व देर शाम के समय में ठंडक का स्पष्ट अहसास हुआ। भारत मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों में भी हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में हल्की और शुष्क ठंड बनी रहने की संभावना है। गिरते तापमान से किसानों को रबी की फसलों की बुवाई में फायदा हो सकता है। वहीं आम जनजीवन में सुबह-शाम गर्म कपड़ों का चलन बढ़ने लगा है। विशेष रूप से बच्चों और वृद्धों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इस प्रकार पंजाब और हरियाणा में सर्दी ने समय से पूर्व दस्तक दी है और आने वाले दिनों में शीतलहर की संभावना जताई जा रही है।

    कहाँ कितना न्यूनतम तापमान

    भठिंडा 7.2
    फरीदकोट 7.2
    महेंद्रगढ़ 7.6
    हिसार 7.7
    गुरुग्राम 7.7
    रोपड़ 8.7
    सरसा 9.2
    करनाल 9.5
    सोनीपत 9.7
    मानसा 9.9
    कैथल 10.4
    होशियारपुर 10.4
    जींद 10.5
    (तापमान डिग्री सेल्सियस, सोर्स आईएमडी)