हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Bhiwani Suicide News: भिवानी के पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी

    Bhiwani Suicide News
    Bhiwani Suicide News: मृतक कांस्टेबल कैलाश फाईल फोटो।

    चंडीगढ़ में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी, वॉट्सऐप स्टेटस लिखा-जिंदगी सो गई

    भिवानी (सच कहूँ /इंद्रवेश)। Bhiwani Suicide News: भिवानी निवासी पुलिस कांस्टेबल ने चंडीगढ़ पुलिस कॉम्प्लेक्स में वीरवार देर रात अपनी सर्विस रिवॉल्वर से माथे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त कांस्टेबल ने सुसाइड किया, उस वक्त वह अकेला था। उसकी पत्नी और बेटा पार्क में टहलने गए हुए थे। खुद को गोली मारने से पहले उसने तेज आवाज में म्यूजिक भी चलाया था। Bhiwani Suicide News

    सुसाइड से पहले कांस्टेबल ने वॉट्सऐप में स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा-हर एक खुशी सो गई, जिंदगी सो गई। कांस्टेबल की पहचान 34 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है। उसने सुसाइड क्यों किया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चला है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक किस तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उसने परिजनों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। Bhiwani Suicide News

    यह भी पढ़ें:– Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मु ने 15 नर्सों को प्रदान किए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार