हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana BJP: ...

    Haryana BJP: किरण और श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़ने पर भूपिंदर सिंह हुड्डा का आया बड़ा बयान

    Haryana BJP
    Haryana BJP: किरण और श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़ने पर भूपिंदर सिंह हुड्डा का आया बड़ा बयान

    Haryana BJP: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व कांग्रेस विधायक एवं हरियाणा की मंत्री किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं। सुश्री किरण और सुश्री श्रुति ने यहां भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा महासचिव तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सुश्री किरण और सुश्री श्रुति ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सुश्री किरण हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सुश्री श्रुति को टिकट देने से इनकार किये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नाराज थी।

    भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कही ये बात | Haryana BJP

    वहीं कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, टिकट वितरण सही ना होना किरण चौधरी की सोच है। सही टिकट वितरण हुआ था, इसलिए कांग्रेस की 5 सीटें आईं। पूरे देश में इंडिया ब्लॉक के वोट शेयर को देखा जाए तो हरियाणा के अंदर कांग्रेस का वोट प्रतिशत बहुत अधिक है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी हाफ हो गई है। विधानसभा चुनाव में पूरी साफ हो जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here