हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Bulldozer Action: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, राम नगर बस्ती में अवैध निर्माण ध्वस्त

    Sangrur News
    Sangrur News: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, राम नगर बस्ती में अवैध निर्माण ध्वस्त

    एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों पर दर्ज हैं दर्जनों मामले

    संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। Sangrur News: संगरूर जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस और सिविल प्रशासन ने राम नगर बस्ती, उभावाल रोड पर नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस प्रमुख के नेतृत्व में की गई, जिसमें उन आरोपियों के निर्माणों को गिराया गया, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। Sangrur News

    पुलिस के अनुसार, रानी कौर पत्नी बलजिंदर सिंह उर्फ भिंदा और उसके परिवार पर नशीले पदार्थों की तस्करी के एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। इसी तरह मनदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र लाल सिंह और उसके परिवार के खिलाफ भी कई मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत चल रहे हैं। प्रशासन ने इन दोनों के अवैध निमार्णों को ढहा दिया, जो कथित रूप से नशे की कमाई से बनाए गए थे।

    जिला पुलिस प्रमुख ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 से अब तक जिले में नशे से संबंधित 307 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 556 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। Sangrur News

    पुलिस प्रमुख ने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे समय रहते यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान एस.पी. (जांच) नवरीत सिंह विर्क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– CSC Center News: सीएम फ्लाइंग ने दो सीएससी सेंटरों पर की छापेमारी