हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home अन्य खबरें कैप्टन सरकार ...

    कैप्टन सरकार का ऐलान, पंजाब में भी किसानों का कर्ज माफ

    Announcement, Captain Govt, Farmer, Loan, Waiver, Punjab

    चंडीगढ़: यूपी और महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का एलान किया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कैबिनेट के साथ मीटिंग की, जिसमें 5 एकड़ तक के किसानों के 2 लाख तक के फसली कर्ज पूरी तरह माफ करने का एलान किया गया। इसका फायदा 10.25 लाख किसानों को मिलेगा, इसमें 8.75 लाख सीमांत किसान भी शामिल हैं।

    1.5 लाख किसानों को 2 लाख रुपए की सहायता देने का भी एलान

    2 लाख से ज्यादा का कर्ज लेने वाले 1.5 लाख किसानों को 2 लाख रुपए की सहायता देने का भी एलान पंजाब सरकार ने किया है। पंजाब सरकार ने इकोनॉमिस्ट डाॅ. टी हक की अध्यक्षता वाली कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कर्ज माफी का एलान किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा खुदकुशी करने वाले किसानों के परिवार के कर्ज का जिम्मा सरकार लेगी। खुदकुशी करने वाले किसानों के परिवार के लिए राहत राशि भी अब तीन लाख रूपए से बढाकर पांच लाख रूपए की जा रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।