हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश कुपवाड़ा में घ...

    कुपवाड़ा में घुसपैठ का बड़ा प्रयास विफल

    Kupwara

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा जिले (Kupwara) के तंगधार क्षेत्र में सीमा रेखा के निकट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से मुस्तैद सुरक्षा बलों ने घुसपैठ का बड़ा प्रयास विफल कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड में पांच आतंकवादी ढेर हो गए और सेना का जवान भी शहीद हुआ है।

    रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने सोमवार को ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि मुस्तैद सैनिकों को इस बात का आभास हुआ कि रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरफ से आतंकवादियों का एक गुट भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में है। सैनिकों ने जब आतंकवादियों को चुनौती दी और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उन्होंने स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

    प्रवक्ता ने बताया कि उस समय आतंकवादी इलाके से बच निकले लेकिन बाद में सघन तलाश और खोज अभियान चलाया गया जिससे आतंकवादियों का पता चल गया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। शुरूआती फायरिंग में दो आतंकवादी मारे गए।

    कर्नल कालिया ने बताया कि अंधेरा हो जाने की वजह से रविवार रात को अभियान रोक दिया गया और सोमवार सुबह फिर से आांकवादियों की तलाश में सेना जुट गई। इसके बाद सोमवार को आतंकवादियों के बारे में फिर पता चला और फायरिंग में तीन और घुसपैठियों को जवानों ने मार गिराया। इस मुठभेड़ में ‘एक जवान भी शहीद हुआ है।

    उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने तक सघन खोज अभियान जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि बर्फबारी शुरू होने से पहले रास्ता बंद न हो जाए इसलिए बड़ी संख्या में घुसपैठिए लाँच पैड पर भारत में घुसने के इंतजार में हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।