हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लो जी आ गई गर...

    लो जी आ गई गर्मी से राहत की बड़ी खबर

    Rain in Rajasthan sachkahoon

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में अगर आ रहते हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। झुलसा देने वाली गर्मी से अब आपको जल्द छुटकारा मिलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दे दी है। विभाग के मुताबिक 16 और 17 जून को इन क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना है। साथ ही इन क्षेत्रों में लू के मंद पड़ने के भी संकेत हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    विभाग की मानें तो अगले 6 दिन तक हर रोज वर्षा हाने के आसार है। पांच दिन यलो अलर्ट जारी रहेगा। बुधवार तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं 16 जून से भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ व निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र-जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल, उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों में छिंटपुट बारिश के आसार हैं। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली के मैदानी इलाकों में 15 जून तक ऐसे आसार हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here