हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र की...

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उठापटक, शिंदे बनेंगे सीएम

    eknath shinde

    मुम्बई (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में एक अप्रत्याशित राजनीतिक कदम उठाते हुए गुरुवार को घोषणा की कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा उनकी सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने शिंदे शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। आज शिंदे ही शपथ लेंगे।

    बागी विधायकों ने उद्धव ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा: राउत

    मुंबई । शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने गुरुवार को ट्वीट किया कि उद्धव ठाकरे की पीठ में खंजर से वार किया गया है। राउत ने बाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों ने पार्टी नेता उद्धव ठाकरे को धोखा दिया। ठाकरे ने सदन में बहुमत साबित करने से एक दिन पहले ही कल रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह सत्ता के लालची नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने एकनाथ शिंदे गठबंधन से झूठी सूचनायें न फैलाने की अपील की।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बागी गुट को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी सरकार को सत्ता से हटाने का ठेका मिला था और जिसमें वे सफल रहे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसेना पार्टी को कोई भी समाप्त नहीं कर सकता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से नोटिस मिलने का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होंगे और अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो वह इसका सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘आने वाली नयी राज्य सरकार को हमारी शुभकामनाएं हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वे लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे और हम राज्य विधानसभा में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here