हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railways: बीकानेर मंडल ने रेलकर्मियों को दी सौगात! की बम्पर पदोन्नति, रेलकर्मियों में खुशी की लहर

    Indian Railways
    Indian Railways: बीकानेर मंडल ने रेलकर्मियों को दी सौगात! की बम्पर पदोन्नति, रेलकर्मियों में खुशी की लहर

    विभिन्न रेल संगठनों ने कार्मिक विभाग के कार्यों की सराहना

    Bikaner Railway Division Promotion: बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल के कार्मिक विभाग ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए जून माह में 59 लेटर (आदेश) निकालकर मंडल के 485 रेलकर्मियों की पदोन्नति की है। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार के मार्गदर्शन व प्रेरणा से, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेश चौधरी के निर्देशन में कार्मिक विभाग के कर्मचारियों ने मुस्तैदी से कार्य कर 485 रेलकर्मियों को जुलाई से पहले पदोन्नत करने का सराहनीय कार्य किया है। Indian Railways

    जून में पदोन्नति करने से रेलकर्मियों को 1 जुलाई से मिलने वाले इंक्रीमेंट का आर्थिक लाभ मिल सकेगा।यह पदोन्नति आदेश मुख्य रूप से सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, सिग्नल एंड टेलीकॉम, मेडिकल, ऑपरेटिंग, इलेक्ट्रिकल और जनरल मिनिस्ट्रियल से संबंधित हैं।

    इन विभागों में टेक्नीशियन, चीफ ऑफिस सुपरीटेंडेंट, स्टेशन सुपरिटेंडेंट, ट्रैक मेंटेनर, सीनियर क्लर्क, सीनियर सेक्शन इंजीनियर आदि पदों के 485 कार्मिकों को पदोन्नति आदेश जारी किया है। सर्वाधिक पदोन्नति इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की हुई है, जिनकी संख्या 144 है। Indian Railways

    विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया

    कार्मिक विभाग के इस सराहनीय कार्य के लिए रेल कार्मिकों एवं रेल कर्मचारी संगठनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।पदोन्नति होने से कर्मचारियों को कई लाभ मिलते हैं, जिनमें वेतन में वृद्धि, भत्ते, और बेहतर यात्रा सुविधाएं शामिल हैं। पदोन्नति के साथ, कर्मचारी को न केवल आर्थिक लाभ होता है अपितु उसका मनोबल भी बढ़ता है। पदोन्नति के लिए, रेलवे में कर्मचारियों को वरिष्ठता और उपयुक्तता के आधार पर चयन किया जाता है।

    इस व्यापक पदोन्नति प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। इससे जहां एक ओर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी ओर यह निर्णय प्रशासन की कर्मचारी हितैषी सोच को भी दर्शाता है। रेल कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मंडल के कार्मिक विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। Indian Railways

    CUET UG 2025 Result: CUET UG 2025 का रिजल्ट यहां देखें! जानें, मार्कशीटकैसे डाउनलोड करना है?