हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जिला अस्पताल ...

    जिला अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चोरी

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के बाहर खड़ी दिनदहाड़े चोरी हो गई। बाइक मालिक की रिपोर्ट के आधार पर टाउन पुलिस थाना में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मनमोहन सिंह (25) पुत्र मलकीत सिंह सिकलीगर निवासी वार्ड 12, भट्ठा कॉलोनी, जंक्शन ने रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि 13 अप्रेल को सुबह 10.30 बजे उसका भाई जसविन्द्र सिंह उसकी बाइक नम्बर आरजे 31 एसएफ 3938 लेकर टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय आया था। Hanumangarh News

    जसविन्द्र सिंह बाइक बाहर खड़ी कर अस्पताल के अन्दर चला गया। करीब 15-20 मिनट के बाद जसविन्द्र सिंह ने बाहर आकर बाइक सम्भाली तो नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। इसके बाद उसने व उसके भाई ने बाइक की काफी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल रामप्रसाद को सौंपा है। Hanumangarh News

    पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here