हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home सरसा Road Accident...

    Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, डोमिनोज पिज्जा में नौकरी करता था मृतक

    Sirsa News
    Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, डोमिनोज पिज्जा में नौकरी करता था मृतक

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: शहर के बरनाला रोड पर एक तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार सवार मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस को दिए बयानों में गांव कैरांवाली निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह डोमिनोज पिज्जा में नौकरी करता है। उसने बताया कि अग्रसेन कॉलोनी निवासी मोहित सिंगला भी उसके साथ नौकरी करता था। बीती 20 सितंबर की सुबह मोहित आॅर्डर लेकर एयरफोर्स स्टेशन की ओर रवाना हुआ था। Sirsa News

    बरनाला रोड पर एक्सिस बैंक के सामने तेज रफ्तार कार सवार ने उसके बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को घटना बारे सूचित कर उसे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे रैफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मोहित सिंगला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– बच्ची के साथ दरिंदगी, गला दबाकर हत्या का शक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here