हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    Blood Donation Camp: भाजपा ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

    Blood Donation Camp
    Blood Donation Camp: भाजपा ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (Prime Minister Narendra Modi’s Birthday) के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक व नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर बहुत बड़ा संदेश दिया है। चाहे स्वच्छता पखवाड़ा की बात हो या सेवा पखवाड़ा की, हर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश व उत्साह के साथ हिस्सा लिया। Blood Donation Camp

    उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने से लेकर अब तक देश के लिए एक संकल्प व लक्ष्य स्थापित किया है। पूरे देश की जनता उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने व दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सब मिलकर सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ इस भारत देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। इस मौके पर डॉ. भारतभूषण शर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा, प्रकाश तंवर, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। Blood Donation Camp

    Pradhan Mantri Awas Yojana: आवास योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! आज मिलेगी पक्के आवास की पहली क…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here