हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश वोट डलवाने को...

    वोट डलवाने को लेकर भाजपा-कांग्रेस के समर्थक भिडे

    BJP, Congress, Vote

    आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

    भोपाल, 29 नवंबर (वार्ता)

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल हुए मतदान के दौरान भोपाल उत्तर सीट में मतदान का समय समाप्त होने के बाद वोट डलवाने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच हुए विवाद में कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के भाई सहित छह लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम मतदान का समय समाप्त होने के बावजूद वोट डलवाले को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में दोनों पक्षों मारपीट की स्थिति निर्मित हो गयी। पुलिस ने भाजपा पार्षद पंकज चौकसे की शिकायत पर कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील सहित आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतम नगर थाने में देर शाम मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    बताया गया है कि कल शाम मतदान का समय समाप्त हो जाने के वाबजूद कांग्रेस कार्यकर्ता वोटिंग करवा रहे थे, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, तो विवाद की स्थिति बन गयी। विवाद बढने पर दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गयी और एक दूसरे पर पथराव किया गया। हालांकि पुलिस ने बाद में मोर्चा सम्हालते हुए स्थिति को नियंत्रण में लेकर उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।