हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा जिताऊ उ...

    भाजपा जिताऊ उम्मीदवार को देगी टिकट-खन्ना

    Avinash Rai Khanna

    अजमेर(सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना(Avinash Rai Khanna)ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी। खन्ना ने तीर्थराज पुष्कर पहुंचकर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्रकारों से आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देकर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंदिर में दर्शन कर देश की शांति एवं विकास के लिए प्रार्थना की है।

    उन्होंने यह भी प्रार्थना कि भारत दुनिया के उस मुकाम पर पहुंचे जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सक्रिय है। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री की विजयी संकल्प सभा को सफल करार देते हुए उम्मीद जताई कि राजस्थान में भाजपा फिर सत्ता आयेगी और नया इतिहास रचा जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो