हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा लोकतांत...

    भाजपा लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक राजनीतिक पार्टी है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    Khizrabad News
    Khizrabad News: भाजपा लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक राजनीतिक पार्टी है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    खिजराबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा संगठन चुनाव प्रक्रिया के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली मंडल, प्रतापनगर मंडल में पहुंचकर भाजपा संगठन चुनाव प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा बैठक ली, अधिकांश बूथों पर जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बना हुआ था वहां बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा संगठन के निर्देशानुसार कुल बूथों में से दस प्रतिशत बूथों पर बूथ अध्यक्ष सक्रिय महिला सदस्य को बनाना जरूरी है इसके साथ साथ प्रत्येक बूथ समिति में कम से कम 3 महिला भाजपा कार्यकर्ताओं भी होनी चाहिए इसके अलावा बूथ समिति में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए व यह सारी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। Yamunanagar News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा संगठन के निर्देशानुसार जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में इस बार एक नया मंडल जगाधरी ग्रामीण के नाम से बनाया गया है जिससे जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में अब कुल चार मंडल हो गए हैं। भाजपा संगठन के अंतरिक चुनावों के माध्यम से योग्य व सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी जो कि भविष्य के बड़े नेताओं को तैयार करने का अवसर प्रदान करेंगी।भाजपा लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक राजनीतिक पार्टी है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। Yamunanagar News

    इस दौरान मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा मंडल महामंत्री जगदीश धीमान,मंडल महामंत्री शिवकुमार शर्मा, कर्मसिंह नरवाल, कुलदीप राणा मांडखेड़ी, गुलशन अरोड़ा, गौरव गोयल, साहब सिंह, पलक अग्रवाल, प्रवीण खदरी ठाठ सिंह, संजीव फेरूवाला, मामचंद, राकेश कुमार, राजकुमार तुगलपुर, कालाराम, सुलेख चंद कश्यप, ओमप्रकाश आर्य, बाबू राम आदि बहुत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Kisan News: किसानों को मोदी सरकार ने दी राहत, डीएपी के मूल्य पर आया अपडेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here