हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा प्राथमि...

    भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान के माध्यम से जगाधरी विधानसभा में भाजपा को मजबूत कर रहे हैं: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    Khizrabad
    Khizrabad भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान के माध्यम से जगाधरी विधानसभा में भाजपा को मजबूत कर रहे हैं: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार।  पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत उन्होंने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों पर शक्ति केंद्र प्रमुखों व बूथ प्रमुखो साथ लगातार संपर्क कर भाजपा के सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान कर रहे हैं।  पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के लिए आप सभी भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र उत्थान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें या नमो ऐप के रेफरल लिंक के माध्यम से जुड़कर भाजपा परिवार का सदस्य बनें।  भाजपा सदस्यता अभियान के जिला पर्यवेक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जिला यमुनानगर में भाजपा सदस्यता अभियान पूरे जोरों से चल रहा है ।  जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा सीटों पर हजारों भाजपा सदस्य बनाए जा चुके हैं व आगे भी भाजपा प्राथमिक सदस्य बनाने का सिलसिला जारी रहेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here