हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा किसान म...

    भाजपा किसान मोर्चा लोकसभा स्तर पर आयोजित करेगा ”लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन”

    Rajasthan News

    जयपुर। भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) द्वारा लोकसभा स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रम ह्यह्यलाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलनह्णह्ण को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में प्रेसवार्ता आयोजित हुई, जिसे किसान आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष सी.आर. चैधरी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित व डॉ. बलराम दून, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने सम्बोधित किया। Rajasthan News

    नव-नियुक्त किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चैधरी ने कहा कि ईआरसीपी से 21 जिलों को सिंचाई एवं पेयजल हेतु किसानों को पानी मिलेगा, जिससे 2.80 लाख हैक्टर सिंचाई लाभ हेतु 40 प्रतिशत आबादी को इसका लाभ मिलेगा। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 06 हजार रूपये से बढ़ाकर 08 हजार रूपये किया गया, जिससे किसानों को आर्थिक सहयोग मिलेगा। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 को मध्यनजर रखते हुये भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 31 मार्च, 2024 तक लोकसभा स्तर पर ह्यह्यलाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलनह्णह्ण का आयोजन किया जायेगा। Rajasthan News

    राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ह्यह्यलाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलनह्णह्ण को प्रत्येक लोकसभा स्तर पर प्रभावी रूप से किया जायेगा, जिसमें मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी मजबूती के साथ लग कर ह्यह्यलाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलनह्णह्ण कार्यक्रम को सफल बनायेंगे और राजस्थान से 25 के 25 लोकसभा सीट जीताकर पुनः मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनायेंगे। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. बलराम दून ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ह्यह्यलाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलनह्णह्ण कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के किसानों तक डबल इंजन सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचायेंगे।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सिर्फ चार जातियां बताई है, जिसमें महिला, किसान, युवा एवं गरीब जिसके उत्थान के लिए मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रेसवार्ता में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदीचंद चैधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ढाका, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह, नरपत यादव भी उपस्थित रहे। Rajasthan News

    सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, गांव में खुशी की लहर, मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here