हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल Wrestlers Pro...

    Wrestlers Protest: महिला पहलवानों पर भाजपा नेता ने तोड़ दी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान

    Wrestlers-Protest
    महिला पहलवानों पर भाजपा नेता ने तोड़ दी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान Wrestlers Protest

    नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय (Wrestlers Protest) अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मंगलवार को यहां गंगा में अपने पदक विसर्जित करने आये पहलवानों को रोककर उनसे पांच दिन का समय मांगा है। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट रविवार को दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार के बाद गंगा में अपने पदक विसर्जित करने के लिये पहुंचे थे। यह पहलवान यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

    करीब एक महीने से प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने (Wrestlers Protest) रविवार को नवनिर्मित संसद भवन तक मार्च करने और वहां महिला महापंचायत करने की योजना बनायी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर मार्ग पर ही हिरासत में ले लिया और प्रदर्शन-स्थल से उनके तंबू उखाड़ दिये। टिकैत के पांच दिन की महुलत मांगने के बाद पहलवान गंगा तट से लौट गये। वहीं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि किसी खिलाड़ी का नुकसान हो।

    केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान | Wrestlers Protest

    वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि किसी खिलाड़ी का नुकसान हो। पहलवानों की मांग पर कमेटी का भी गठन कर दिया गया, जो महासंघ का काम देख रही है। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करना चाहिए। उचित यह होगा कि जब तक जांच पूरी ना हो तब तक कोई ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे खेल और खिलाड़ी प्रभावित होंं। उन्होंने दावा किया कि देश में खेल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ा है।

    पहलवानों के समर्थन में बोले कुंबले | Wrestlers Protest

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव की निंदा करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। कुंबले ने ट्वीट किया, “हमारे पहलवानों के साथ 28 मई को हुई बदसलूकी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उचित संवाद से किसी भी बात का समाधान निकाला जा सकता है। जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद है।”

    यह भी पढ़ें:– तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी

    उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के कई नामचीन पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान संसद तक मार्च करने और महिला महापंचायत आयोजित करने का फैसला लिया था। पहलवान हालांकि जंतर-मंतर रोड से आगे नहीं बढ़ सके और पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से पहलवानों के तंबू उखाड़ दिये।

    पहलवानों के साथ पुलिस के बर्ताव पर निराशा व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथलीट आयोग के सदस्य अभिनव बिंद्रा, टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर भी ट्वीट कर चुके हैं। Wrestlers Protest

    बीजिंग ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज बिंद्रा ने ट्वीट किया था, “ कल रात सो नहीं सका। अपने साथी भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन की भयावह तस्वीरों ने (मुझे) विचलित रखा। समय आ गया है कि हम सभी खेल संगठनों में स्वतंत्र सुरक्षा उपाय लागू करें। ” बिंद्रा ने कहा, “हमें सुनिश्चित करना होगा कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो इसका निपटान बेहद संवेदनशीलता और सम्मान के साथ किया जाये। हर एथलीट एक सुरक्षित और सशक्त करने वाले माहौल का हकदार है।” नीरज ने रविवार को पहलवानों के हिरासत में लिये जाने के एक वीडियो पर टिप्पणी की, “यह देखकर बहुत दुख हो रहा है। इससे निपटने का बेहतर तरीका हो सकता है।”Wrestlers Protest

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here