हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा नेताओं ...

    भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए रथ किए रवाना

    Jaipur News

    जयपुर, (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज 200 विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए, केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं योजनाओं के साथ भाजपा की रीति, नीति और संकल्प को जन जन तक पहुंचाने के लिए एलईडी रथों को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (BJP Leader CP Joshi), केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, चुनाव सह प्रभारी नितिन पटेल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारिया सहित अन्य नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया। Jaipur News

    इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता की ईडी पर अभद्र भाषा का प्रयोग उनके डर और चुनाव की संभावित हार को दिखा रहा है। उनको यह भय सता रहा है कि उनकी सरकार का काला चेहरा जो अब तक छिपा हुआ था वह जनता के सामने आ चुका है, जो उनकी सत्ता जाने का कारण बनेगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। गरीब, दलित, वंचित के बेटे की नौकरी के हक को बेचने का काम किया है। आरपीएससी के सदस्य कह रहे हैं कि हम पैसे देकर सदस्य बने हैं। एसीबी के रिटायर्ड डीजी बयान देते हैं कि सरकार भ्रष्टाचार की बड़ी मछली तक हाथ नहीं पहुंचने देती। प्रदेश की जनता ने देखा है कि भ्रष्टाचार के कितने नए नए मामले इस सरकार में आए दिन उजागर हुए हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संयम रखना चाहिए, यदि वे ईमानदार हैं, तो डर किस बात का। डर इसलिए है कि परत दर परत इनके भ्रष्टाचार की पोल खुलती जा रही है। डर यह बता रहा है कि इनकी सत्ता की कहानी का अंत होने वाला है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– सरकारी अधिकारियों से धन उगाहने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here