हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा सरकार न...

    भाजपा सरकार ने देश की दशा व दिशा बदली, जनता में न्याय की उम्मीद बंधी : नायब सैनी

    Uklana News
    BJP Rally: भाजपा सरकार ने देश की दशा व दिशा बदली, जनता में न्याय की उम्मीद बंधी : नायब सैनी

    विदेशों में बढ़ी भारत की साख, देश उन्नति के पथ पर बढ़ा आगे

    • मुख्यमंत्री ने उकलाना में रणजीत सिंह के समर्थन में समरस विजय संकल्प रैली की | Uklana News

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Hisar News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने 10 वर्ष के शासनकाल में देश, प्रदेश की दशा व दिशा बदली है। जनता में न्याय में उम्मीद बंधी है, विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ी है और देश उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा है। नायब सिंह सैनी मंगलवार को उकलाना अनाज मंडी में लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह के समर्थन में समरस विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष एवं रैली संयोजक डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का स्वागत किया।

    मुख्यमंत्री ने चेेत्र नवरात्र व विक्रमी नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि 10 वर्ष के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है और विश्वभर में भारत के नाम का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां देश के विकास पर ध्यान दिया है वहीं गरीब कल्याण की दिशा में विशेष कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री की सोच का ही कमाल है कि आज देश का कोई भी गरीब व जरूरतमंद भूखा नहीं सोता। इसके लिए हर देशवासी प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि धारा 370 समाप्त करके प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा किया। Uklana News

    आज हम गर्व से जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर भारत माता की जय के नारे लगा सकते हैं जबकि कांग्रेस शासन में ऐसा संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास को नई गति दी है। हिसार के राखी गढ़ी को विश्व के मानचित्र पर लाने का कार्य भाजपा सरकार ने ​ही किया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि लगभग 55 साल तक कांग्रेस ने देश को लूटा है। अब जो कांग्रेस जनता को न्याय की गारंटी देने की बात करती है, वो पहले जवाब दे कि आखिर इतने वर्षों के शासनकाल के दौरान उसे गरीबों, महिलाओं, किसानों व अन्य वर्गों की याद ​क्यों नहीं आई। Uklana News

    उन्होंने कहा कि देश में फैली गरीबी व बेरोजगारी केवल कांग्रेस की देन है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने काबू पाने का प्रयास किया है। कांग्रेस केवल न्याय की बात करती है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को न्याय देते हैं। कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह एवं उनके पिता बिरेन्द्र सिंह पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले जिस दलदल से यह परिवार आया था, वहीं पर वापिस पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें। Uklana News

    जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि रैली को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक विनोद भ्याणा, सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व सांसद डॉ. डीपी वत्स, लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल व हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी सहित अन्य ने संबोधित किया और वोटों की अपील की। रैली में उपरोक्त के अलावा चेयरमैन अमरपाल राणा, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेन्द्र, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, लोकसभा संयोजक रवि सैनी, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, विधानसभा संयोजक रामफल नैन, सीमा गैबीपुर, जिला महामंत्री अशोक सैनी व आशीष जोशी सहित हिसार लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here