हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Delhi Electio...

    Delhi Elections: भाजपा ने दिल्ली में 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें चौंकाने वाले नाम

    Delhi Elections
    Delhi Elections: भाजपा ने दिल्ली में 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें चौंकाने वाले नाम

    Delhi Elections: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले बड़े नाम भी शामिल हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है।

    पहली सूची में आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता, करोलबाग (सु) से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, जनकपुरी से आशीष सूद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, नयी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी मालेर्ना के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय और विश्वास नगर से ओमप्रकाश शर्मा प्रमुख नाम हैं। कांग्रेस छोड़ कर आए राजकुमार चौहान को उनकी पुरानी सीट मंगोलपुरी (सु) और गांधीनगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपने सभी उम्मीदवार और कांग्रेस 47 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here