हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Surgical Stri...

    Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर चन्नी की टिप्पणी पर भाजपा का आया बड़ा बयान

    Kapurthala News
    Phagwara News: सर्जिकल स्ट्राइक पर चन्नी की टिप्पणी पर भाजपा का आया बड़ा बयान

    फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एस आर लद्धड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कड़ी निंदा की है। लद्धड़ ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में चन्नी की टिप्पणियों को ह्यबेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाकह्ण बताया और कहा, ‘ऐसे समय में जब हमारे बहादुर सैनिक आतंकवाद का मुकाबला कर रहे हैं और सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं, एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान पर संदेह करना राष्ट्र के साथ विश्वासघात से कम नहीं है। Kapurthala News

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा नियंत्रण रेखा के पार की गयी सर्जिकल स्ट्राइक को व्यापक रूप से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एक साहसिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह स्ट्राइक देश के लिए एक ‘गर्व का क्षण’ था और उन्होंने उनकी वैधता को कम करने के पीछे की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों पर सवाल उठाकर चन्नी ने न केवल हमारे जवानों का अपमान किया है, बल्कि भारत के दुश्मनों का हौसला भी बढ़ाया है। Kapurthala News

    भाजपा नेता ने चन्नी पर राजनीतिक दबाव में पीछे हटने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया और कहा कि जनता के विश्वास और मनोबल को नुकसान पहले ही हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘इस तरह के गैरजिम्मेदार और राष्ट्रविरोधी बयान कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दशार्ते हैं, जो बार-बार संकट के समय देश के साथ खड़े होने में विफल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– Rashtriya Bal Puraskar: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित