हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home चंडीगढ़ भाजपा पंजाब म...

    भाजपा पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी: जाखड़

    Kaithal News
    Sanketik photo

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठजोड़ की अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। जाखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह फैसला लोगों की राय, कार्यकतार्ओं की राय के बाद किया है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में जो काम किया है, भाजपा को अपने बूते ही पंजाब में सफलता मिलेगी। Chandigarh News

    उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों को लेकर शिअद ने किसान आंदोलन-1 के दौरान भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों पार्टियों की बुरी हार हुई थी। पिछले साल शिअद के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातें होने लगी थीं, हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों दलों के नेता इससे इनकार करते रहे। इन अटकलों ने इधर जोर पकड़ा जब लोकसभा चुनाव के निकट आने पर दोनों पार्टियों में नजदीकियाँ बढ़ीं। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों में विभिन्न चैनलों के जरिए बातचीत चल भी रही थी और शिअद के आठ व भाजपा के पाँच सीटों पर लड़ने पर सहमति लगभग बन गई है, ऐसी अटकलें थीं। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Aap Protest: आप कार्यकर्ताओं ने मनाई काली होली

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here