हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा की राजस...

    भाजपा की राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में तीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी

    Rajasthan Assembly
    Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा का नया सत्र जनवरी में हो सकता है शुरु!

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में आगामी सत्रह अप्रैल को होने वाले तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद एवं विधायक सहित सभी तरह के तीस नेताओं को शामिल कर जहां पार्टी ने एकजुटता का संदेश दिया वहीं गुटबाजी की अटकलों पर भी विराम लगता नजर आ रहा हैं। ए स्टार प्रचारक उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार एवं आयोजित चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे।

    पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई सूची में भाजपा के स्टार प्रचारकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और सहप्रभारी भारती बेन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल एवं कैलाश चौधरी को शामिल किया गया है। इसी तरह सांसद भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र, गुर्जर नेता किशनलाल गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुवेर्दी, अशोक परनामी, विधायक वासुदेव, देवनानी, मदन दिलावर, नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा, सांसद दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सी पी जोशी, सुभाष बहेड़िया, राहुल कस्वां और नारायण लाल पंचारिया को तीनों उपचुनाव में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान श्रीमती राजे की तीनों उपचुनाव वाले क्षेत्रों पर आयोजित पार्टी की चुनाव सभा में गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बना हुआ था। लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में इनका नाम पांचवें स्थान पर शामिल कर पार्टी ने उनमें कोई गुटबाजी नहीं और पार्टी के एकजुट होने का संदेश दिया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।