हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देवल में भाकि...

    देवल में भाकियू का आंदोलन तेज, गुरुद्वारा बचाने की मांग पर अड़े किसान

    Mirapur
    Mirapur देवल में भाकियू का आंदोलन तेज, गुरुद्वारा बचाने की मांग पर अड़े किसान

    मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग के ग्राम देवल में चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार को लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। धरना देवल गुरुद्वारा भूरी वाले बाबा के पास चल रहा है, जहां यूनियन कार्यकर्ताओं ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक घटायन ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के चलते गुरुद्वारा सड़क से नीचे चला गया है, जिससे वहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां लंगर के लिए ट्रक व वाहन आते हैं, ऐसे में फ्लाईओवर के नीचे गुरुद्वारा दब गया तो धार्मिक गतिविधियां बाधित होंगी। धरनास्थल पर शुक्रवार को दो किसानों की तबीयत बिगड़ने पर भी प्रशासन की ओर से कोई चिकित्सकीय इंतजाम नहीं किया गया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त हो गया जिसके चलते यूनियन द्वारा सांकेतिक रूप से सड़क जाम भी किया गया था, जिसे कुछ समय बाद खोल दिया गया।

    शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने मिट्टी डालने आए दो डंपरों की हवा निकाल दी और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों की मांग है कि या तो सड़क बिना फ्लाईओवर के बनाई जाए, या पिलर आधारित पुल बने, अथवा हाईवे को गुरुद्वारे से 25 मीटर दूर बनाया जाए। जब तक इन मांगों पर सहमति नहीं बनती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। धरने में प्रमुख रूप से अशोक घटायन, योगेश बालियान ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ, महकार सिंह मंडल महासचिव, सोनू चौधरी, खालिद चौधरी युवा ब्लॉक अध्यक्ष, नरेंद्र मलिक जिला महासचिव, टीटू वालिया, धर्मवीर बिट्टू, धर्मवीर राठी, अश्विनी, सुबोध तोमर, शादीन गुर्जर, कुलदीप, जीत सिंह, राजेंद्र बालियान, परमेंद्र मंतोड़ी, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।