हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    श्रीलंका बम धमाके: सरकार ने मृतकों की संख्या घटाकर 253 की; पुलिस ने 4 संदिग्धों के फोटो जारी किए

    blast

    विदेश मंत्रालय ने 39 देशों के यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा सुविधा कुछ समय के लिए बंद की

    रक्षा सचिव ने इस्तीफा दिया, पीएम ने कहा- और धमाके हो सकते हैं

    पुलिस ने 2 संदिग्ध फिदायीनों के पिता समेत 75 लोगों को हिरासत में लिया

    काेलंबो। श्रीलंका सरकार ने यहां 21 अप्रैल हुए सीरियल ब्लास्ट में मारे गए लोगों का आंकड़ा घटा दिया है। उसका कहना (blast) है कि हमले में 253 लोगों की मौत हुई। पहले 359 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी। श्रीलंका पुलिस ने इस फिदायीन हमले में शामिल रहे 4 संदिग्धों के फोटो जारी किए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। उधर, गुरुवार को यहां 39 देशों के यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइविंग) देने की सुविधा को बंद कर दिया।

    श्रीलंका पुलिस की ओर से जारी संदिग्धों के फोटो

    पुलिस ने जिन संदिग्धों के फोटो जारी किए हैं। उनके नाम मोहम्मद इवुहईम सादिक अब्दुल हक, मोहम्मद कासिम (blast) मोहम्मद रिलवान, पुलास्थिनी राजेंद्रन उर्फ साराह और फातिमा लतीफ हैं। पुलिस ने एक अन्य महिला संदिग्ध की फोटो अब्दुल कादर फातिमा नाम से भी जारी की थी। हालांकि, बाद में पता चला कि वे अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता अमारा मजीद हैं। इसके बाद पुलिस ने माफी मांग ली।

    विदेशी हाथ, इसलिए रोकी गई आगमन पर वीजा सुविधा

    हमले के बाद देश में 39 देशाें के लिए आगमन पर वीजा देने की सुविधा रोक दी गई है। विदेश मंत्री अमारातुंगा ने कहा, “आगमन पर वीजा देने के सभी इंतजाम कर लिए गए थे, लेकिन हमने अब फैसला किया है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए रोक दिया जाए। जांच में हमलों में विदेशी संपर्कों का खुलासा हुआ है और हम नहीं चाहते कि इस सुविधा का दुरुपयोग हो।”

    राष्ट्रपति ने मांगा था रक्षा सचिव और पुलिस प्रमुख का इस्तीफा

    इन हमलों के बाद रक्षा सचिव हेमासीरी फर्नांडो ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने देश के पुलिस प्रमुख पी. जयसुंदर और रक्षा सचिव एच. फर्नांडो को बुधवार को ही इस्तीफा देने के लिए कह दिया था। राष्ट्रपति सिरिसेना ने यह भी कहा था कि आगामी सप्ताह में पुलिस और सुरक्षाबलों का पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें