हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    ब्लॉक कल्याण नगर की साध संगत ने दो बेटियों की शादियों में दिया आर्थिक सहयोग

    welfare work

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने में अहम भूमिका निभा रही ‘आशीर्वाद’ मुहिम | Dera Sacha Sauda

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में चल रही ‘आशीर्वाद’ मुहिम आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने में अहम् भूमिका निभा रही है। साध-संगत न सिर्फ बेटियों की शादी का खर्च उठाती हैं, बल्कि बेटियों के उन सपनों को भी पूरा कर रही हैं, जो हर लड़की अपनी शादी के लिए देखती है। इसी कड़ी में सोमवार को ब्लॉक कल्याण नगर के सेवादारों ने गाँव फूलकां में बिना बाप की दो बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग कर व जरूरत का घरेलू सामान देकर परिवार से बेटी की शादी का बोझ कुछ हल्का किया। जिसकी चर्चा समूचे क्षेत्र में हो रही है। बता दें कि मार्च महीने में अब तक ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत ने चार लड़कियों की शादी में सहयोग कर चुकी है। (Dera Sacha Sauda)

    जानकारी के मुताबिक गांव फूलकां निवासी स्व. बृजलाल व लाली देवी की छह बेटियां व एक लड़का है। इनमें चार लड़कियों की शादी हो चुकी है। निर्मला व सुनीता की शादी 18 मार्च को होनी है। लड़कियों के सिर पर पिता का साया नहीं है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर गाँव की साध-संगत ने लड़की की शादी में सहयोग करने के लिए ब्लॉक कमेटी से आह्वान किया। इसके पश्चात सोमवार को ब्लॉक कमेटी ने लड़कियों के घर फूलकां में जाकर उन्हें घरेलू जरूरत का सारा सामान अलग-अलग भेंट किया व दोनों को 1100-1100 रुपए शगुन के दिए। इस मौके पर ब्लॉक के सभी जिम्मेवार भाई-बहन मौजूद रहे।

    ये सामान करवाया उपलब्ध | Dera Sacha Sauda

    ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत की ओर से निर्मला व सुनीता की शादी में दो अलमारी, आठ कुर्सी, दो छत के पंखे, दो प्रेस, दो डबल बेड चद्दर, दोनों बहनों को 2-2 डबल बेड के गद्दे, दो ठंडे बिस्तर, चार पिल्लो, दो डबल बैड के कंबल, दो खेस, दोनों को अलग-अलग 1100-1100 रुपए शगुन भेंट किया। इसके अलावा दोनों लड़कियों को पूज्य गुरु जी के पावन सुन्दर स्वरूप भी दिए गए।

    गाँव फूलकां की सरपंच मनजीत कुलडिया ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे 135 मानवता भलाई कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा महिला उत्थान के लिए अनेक कार्य कर रहा है। आज भी डेरा अनुयायियों ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग करने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इसके लिए वह खुद और पूरी ग्राम पंचायत डेरा सच्चा सौदा का आभार प्रकट करते हैं।

    ब्लॉक कल्याण नगर के ब्लॉक भंगीदास मा. सतीश इन्सां व 15 मैम्बर यादवन्द्रि इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की साध-संगत पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई कार्यों में जुटी हुई है। मार्च महीने में ब्लॉक कमेटी ने चौथी जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी में सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि एक शादी में घरेलू सामान देने पर करीबन 45 से 50 हजार रुपए खर्च आता है। इस प्रकार अब तक एक लाख 60 हजार से अधिक का आर्थिक सहयोग किया जा चुका है। यह कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा।