हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home सरसा रोड़ी में युवा...

    रोड़ी में युवाओं को पूज्य गुरु जी की डेप्थ मुहिम से जोड़कर नशों से बचाने की अपील!

    Sirsa News
    नामचर्चा में बोलते प्रेमी सेवक पवन इन्सां एवं उपस्थित साध-संगत।

    ओढां, राजू। ब्लॉक रोड़ी के गांव बप्पां में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन धूमधाम से किया गया। नामचर्चा का लाभ उठाने हेतु बड़ी संख्या में साध-संगत पहुंची। नामचर्चा बेनती भजन के साथ प्रारंभ हुई, जिसके उपरांत कविराजों ने बेहद ही सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा गुरुयश गाया। नामचर्चा में पहुंचने पर ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने जोरदार नारा लगाकर समस्त साध-संगत का स्वागत किया। उन्होंने साध-संगत को सेवा-सुमिरन बारे बताते हुए कहा कि सभी ने सुमिरन के प्रेम मुकाबले में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रिपोर्ट समय पर भेजनी है। Sirsa News

    रोड़ी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन | Sirsa News

    उन्होंने कहा कि साध-संगत पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए जरूरतमंदों लोगों की मदद सहित अन्य लोक भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर गति देनी है। उन्होंने साध-संगत से कहा कि उनके गांव में जो भी युवा नशे के दलदल में धंसकर पथभ्रमित हो गए हैं उन्हें पूज्य गुरु जी डेप्थ मुहिम से जोड़कर उनका नशा छुड़वाएं ताकि वे भी सही जीवन जी सकें।

    नशा छोड़ने वाले युवाओं की हर संभव सहायता की जाएगी। वहीं उन्होंने आह्वान किया कि बनछटियों की सेवा में भी साध-संगत बढ़-चढ़कर सहयोग करें। नामचर्चा के समापन अवसर पर साध-संगत ने आॅडियो के माध्यम से पूज्य गुरु जी के अनमोल पावन वचनों का श्रवण किया। Sirsa News

    कल्याण नगर के शरीरदानी चंद्र इन्सां को नामचर्चा कर साध-संगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here