हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Blood Donation Camp: दिवंगत जगमीत सिंह मान की स्मृति में लगाए गए रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्त संग्रहित

    Hanumangarh News

    Blood Donation Camp: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रक्त के अभाव में किसी जरूरतमंद मरीज को अपनी जान न गंवानी पड़े और समय पर रक्त की उपलब्धता ब्लड बैंक में रहे। इसी नेक सोच को लेकर दिवंगत जगमीत सिंह मान की 6वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन गांव धोलीपाल के श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में किया गया। हैप्पी बुट्टर, बलविन्द्र बराड़, संदीप ढिल्लों व उनके साथियों के नेतृत्व में ग्रामीणों व युवा ग्राम विकास समिति की ओर से सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित शिविर में महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय, हनुमानगढ़ एवं रुधिरा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, श्रीगंगानगर की टीम ने 111 यूनिट रक्त संग्रह किया। Hanumangarh News

    शिविर में विधायक व जिला परिषद सदस्य भी पहुंचे | Hanumangarh News

    शिविर में विधायक गणेश राज बंसल व जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा भी पहुंचे। मनीष गोदारा ने भी रक्तदान किया। शिविर आयोजकों ने रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर गुरसाहब सिंह, तरसेम मेघवाल, सतीश मूंड, एडवोकेट गुलाब सिंह बराड़, देवीलाल, प्रदीप बराड़, सुभाष गोदारा, भूपेन्द्र बराड़, कालू सिंह, प्रेम शर्मा, जगमीत बराड़, लवदीप ढिल्लों, कपिल खिलेरी, सुनील जाखड़, अमृतपाल वडिंग, कृष्ण मूंड, नीटू शर्मा, कुशलदीप वडिंग, संजय नैण, बलवीर बराड़, मक्खन, महेंद्र गोदारा आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News

    Gogamedi Fair 2024: गोगामेड़ी पशु मेला, अब तक इतने हजार में बिका सबसे ज्यादा कीमत का ऊंट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here