हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना नदी से ...

    यमुना नदी से बरामद हुए तीन युवकों के शव, कोहराम

    Kairana News
    बरामद शवों में दो शव एक दिन पूर्व नहाते वक्त यमुना में डूबे दो युवक

    बरामद शवों में दो शव एक दिन पूर्व नहाते वक्त यमुना में डूबे दो युवक

    • तीसरे शव की नही हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त हेतु मोर्चरी पर रखवाया जाएगा अज्ञात युवक का शव

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। यमुना नदी से गोताखोरों को तीन युवकों के शव बरामद हुए है, जिनमें से दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।बरामद शवों में दो शव एक दिन पूर्व यमुना में नहाते वक्त डूबे दो युवकों के है, जबकि तीसरे शव की शिनाख्त नही हो पाई है। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। (Kairana News)

    विगत रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बिहार राज्य के जनपद गोपालगंज निवासी रंजीत(26) पुत्र हरिशंकर नहाते वक्त यमुना नदी के गहरे पानी में समा गया था। यमुना में डूबा युवक हरियाणा के सनौली खुर्द स्थित एक धागा फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री की छुट्टी होने की वजह से युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ में यमुना नदी में नहाने आया था। वही, संदीप(30) पुत्र रामनिवास निवासी बबैल जनपद पानीपत हरियाणा भी रविवार शाम करीब पांच बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ में यमुना नदी में नहाने के लिए आया था।

    युवक संदीप भी नहाते वक्त यमुना के गहरे कुंड में समा गया था। रविवार को ही पुलिस-प्रशासन ने यमुना में डूबे दोनों युवकों की तलाश में कई प्राइवेट गोताखोरों को लगाया था। काफी मशक्कत के बाद भी यमुना में डूबे दोनों युवकों का कोई सुराग नही लग पाया था। सोमवार को गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों युवकों की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान शुरू किया, जिसके चलते सुबह करीब दस बजे यमुना में डूबे युवक संदीप का शव ब्रिज के नीचे से बरामद हो गया। इसके बाद गोताखोरों ने दूसरे युवक रंजीत की तलाश शुरू की। (Kairana News)

    गोताखोरों को शाम करीब चार बजे रंजीत का शव हरियाणा की ओर मामौर खान के निकट से बरामद हुआ। इसी दौरान गोताखोरों को नए ब्रिज के नीचे से यमुना नदी के गहरे पानी से एक अज्ञात युवक का शव भी बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने यमुना से बरामद संदीप व अज्ञात युवक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि रंजीत के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया।

    उधर, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई मनेंद्र सिंह का कहना है कि यमुना नदी से कुल तीन शव बरामद हुए है, जिनमें से दो शवों की पहचान हो गई है। ये शव एक दिन पूर्व यमुना में डूबे रंजीत व संदीप नामक युवकों के है। इसके अलावा एक अज्ञात शव भी यमुना नदी से बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त नही हो सकी है। मृतक संदीप व अज्ञात युवक के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, जबकि मृतक रंजीत के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

    तीन बच्चों का पिता बताया गया है संदीप | (Kairana News)

    हरियाणा के जनपद पानीपत के बबैल निवासी संदीप तीन छोटे-छोटे बच्चों का पिता बताया गया है, जिनमें दो लड़की व एक लड़का शामिल है। मृतक युवक तीन भाई-बहन है, जिनमें संदीप सबसे छोटा था। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें:– किसानों को सरकार देने जा रही 50 लाख रुपये, जानें क्या है योजना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here