हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा की अनूठी पहल: ब्लॉक हिसार में हुआ शरीरदान

    Body Donation
    Body Donation: डेरा सच्चा सौदा की अनूठी पहल: ब्लॉक हिसार में हुआ शरीरदान

    शरीरदानी ज्ञान प्रकाश इन्सां ने ब्लॉक हिसार मे शरीरदानी होने का हासिल किया गौरव

    हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Body Donation: जीते जी-रक्तदान तो मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान कर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी समाज में मानवता की अनुकरणीय मिसाल पेश कर रहे हैं। देहदानी की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है संत नगर ब्लॉक हिसार निवासी प्रेमी ज्ञान प्रकाश इन्सां जो पिछले कुछ दिनों से खराब स्वास्थ के चलते अपनी स्वांसों रुपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजे है। ज्ञान प्रकाश ने अपने जीते जी मरणोपरांत शरीरदान का फार्म भरा हुआ था।

    इसलिए उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में से ‘अमर सेवा’ मुहिम (चिकित्सा व शोध कार्यों के लिए मरणोपरांत शरीरदान) के तहत उनका शरीर ग्राफिक इंस्टीट्यूट और मेडिकल साइंस देहरादून मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर मे ले जाया गया शरीरदानी (Body Donation) ज्ञान प्रकाश इन्सां ने अपने पूरे परिवार को पूज्य गुरु जी की प्रेरणानुसार इन्सानियत की राह में लगाया व अपने परिवार को मानवता भलाई के हर कार्य में अग्रणी रखा।

    उनकी अंतिम यात्रा के समय ब्लॉक के प्रेमी सेवक व शरीरदानी के परिवारजनों तथा साध-संगत ने विनती भजन बोलकर व शरीरदानी इन्सां अमर रहे, अमर रहे के नारे लगाकर पूरे सम्मान के साथ उनकी पार्थिव देह को एम्बुलेंस में विदा किया। इस अवसर पर बेटे कमल कुमार व पूरा परिवार ब्लॉक हिसार के साध संगत जिम्मेवार भाई बहन उपस्थित थे

    यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में मनाया विजय दशमी का त्यौहार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here