हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Health Tips: ...

    Health Tips: शरीर होगा हृष्ट-पुष्ट और बलवान, आएगी भरपूर जान, शारीरिक कमजोरी करेगा दूर, ये नुस्खा सर्वशक्तिमान!

    Health Tips:
    Health Tips: शरीर होगा हृष्ट-पुष्ट और बलवान, आएगी भरपूर जान, शारीरिक कमजोरी करेगा दूर, ये नुस्खा सर्वशक्तिमान!

    Health Tips: बहुत से लोग कमजोर होने के कारण अपने शरीर को घृणा की दृष्टि से देखते हैं। वो सोचते रहते हैं कि हमारा शरीर इतना कमजोर क्यों हैं? क्या हम भी कभी मोटे हो पाएंगे। क्या हमारा शरीर भी कभी बलवान हो पाएगा? ऐसे कमजोर लोगों के लिए आज हम इस लेख के माध्यम से एक गजब का नुस्खा लेकर आए हैं जिसको अपनाकर आप अपने शरीर की कमजोरी को दूर कर सकते हैं और बलवान बन सकते हैं। वैसे तो शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए बहुत से नुस्खें हैं और बहुत सी नियामतें भी कुदरत ने इंसान के लिए बनाई हैं लेकिन उनमें से एक चीज जो कि हर घर में प्रयुक्त होता है और सभी घरों में प्राय मिल भी जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दूध की। जो ताकत से भरपूर है, करता शारीरिक कमजोरी को दूर है। Health Tips

    Paper Thin Momo Recipe: पेपर थिन मोमोज जो है अत्यधिक स्वाद और सेहत के लिए भी है शानदार, जानें इसे कैसे बनाएं

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध पीने से शारीरिक विकास तेजी से होता है। ये सफेद ड्रिंक दिमाग को भी तरोताजा रखने में मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में अगर थोड़ा सा देसी घी मिला दें तो दूध की शक्ति बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यह उपाय आयुर्वेद में अमृत तुल्य है।

    शारीरिक दुर्बलता को करे दूर | Health Tips

    अगर इंसान के शरीर में शारीरिक दुर्बलता है तो इस नुस्खे से कमजोरी या दुबलेपन को दूर किया जा सकता है। बता दें कि दूध और देसी घी दोनों में प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी कैलोरी, हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह मांसपेशियों को तेजी से बढ़ाते हैं और हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं।

    पुरानी से पुरानी कब्ज होगी दूर | Health Tips

    गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से आंतें चिकनी हो जाती हैं, जिससे इंसान आसानी से फ्रेस हो जाता है। गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर किया जा सकता है। यह पाचन तंत्र को भी सुदृढ़ बनाता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध और घी में एसिडिटी कम करने की क्षमता होती है और टॉक्सिन निकालने में भी मदद करता है। एक शोध के अनुसार टॉक्सिन के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। वायरस या बैक्टीरिया कमजोर इम्यून सिस्टम पर जल्दी अटैक करते हैं। लेकिन आप गर्म दूध में घी मिलाकर पी लेंगे तो आपकी इम्यूनिटी भी दुरुस्त हो जाएगी और आप अपने अंदर ताकत महसूस करेंगे।

    Hair Care: क्या आप भी लम्बे और घने बाल चाहते हो? इस उपचार से आपका भी सपना हो सकता है पूरा…

    जोड़ों के दर्द का रामबाण उपाय

    कई बार क्या होता है कि शरीर में ल्यूब्रिकेशन की कमी से जोड़ों में दर्द, अकड़न हो जाती है, जिसको कर्म दूध में घी मिलाकर पीने से दूर किया जा सकता है। यह नुस्खा जोड़ों को कैल्शियम व विटामिन डी देता है और मजबूत बनाता है।

    ये करें उपाय

    1 गिलास दूध को गुनगुना गर्म कर लें। फिर इसमें बच्चों के लिए आधा चम्मच और अगर युवा है तो एक चम्मच शुद्ध देसी घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    रात में सोने से पहले इसे घूंट-घूंट करके पीएं, जिसको पीने से आप अपने अंदर ताकत का संचार महसूस करेंगे और दिनों-दिन आपके शरीर की कमजोरी दूर हो जाएगी और आप मोटे ताजे तंदुरुस्त हो जाएगें।

    नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here