Jaipur, SachKahoon News: भरतपुर में शुक्रवार सुबह छाए घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। जिले की बयाना-वैर रोड़ पर सुबह एक सवारी बोलेरो कार और ट्रक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बोलेरो पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। वैर थाना अधिकारी ने बताया कि एक सवारी बोलेरो कार बयाना से सवारियां लेकर वैर जा रही थी इसी दौरान हाइवे पर समराया गांव के निकट घना कोहरा छाए रहने से सवारी गाड़ी सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सवारियां फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फंसे लोगों को बाहर निकाला जिनमें राजेन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी उमरेड गांव , देशराज पुत्र गुर्जरमल निवासी नगला रुपराम कनावर, कुंवर सिंह पुत्र नत्थी गुर्जर निवासी कनावर, मीरा पत्नी नंदराम निवासी गोठरा गांव , राजेश पुत्र मानसिंह निवासी मौरजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजीव, रणवीर, देवी सिंह, बिरमा, विमलेश, नत्थी और अजीत गंभीर रूप से घायल हो गई।
ताजा खबर
Strike: 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर छह दिन से धरना जारी
नर्सिंग स्टाफ ने थालियां ...
फिरोजपुर में ओलावृष्टि, आसमान में दिखीं दो सतरंगी इंद्रधनुष
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप स...
दशमेश पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रज...
फर्जी डिग्री पर अल्ट्रासाउंड कर रहे ‘मुन्नाभाई’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
आप यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी
आप यूथ विंग पूरे पंजाब के...
अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मा...
Kairana Road Accident: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी गम्भीर
डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक के पि...
डीके कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे स्काउट-गाइड के त्रिदिवसीय शिविर का समापन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















