हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Bomb Threat: ...

    Bomb Threat: जयपुर में कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

    Jaipur News
    File Photo

    Bomb Threat: जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधी कैंप थाना क्षेत्र की एसएसजी गोविंद स्वरूप पारीक पीजी कॉलेज को सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल मिला। Jaipur News

    इसकी सूचना पुलिस को दी गई और इसके बाद पुलिस के अधिकारी डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कॉलेज को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि मौके पर बम या बमनुमा कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है, जिसके जरिए धमकी दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जयपुर हवाई अड्डे और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी। Jaipur News

    Gold Price Today: सोने में फिर उछाल, कमोडिटी एक्सचेंज पर ये हैं आज के भाव!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here