हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में 1...

    हरियाणा में 18 से 59 उम्र वालों के लिए बूस्टर डोज लगेगी मुफ्त

    Booster Dose sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोविड रोधी टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए 18 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त बूस्टर खुराक (Booster Dose) की घोषणा की है। राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी से 250 रुपये की बूस्टर खुराक मुफ्त प्राप्त की जा सकती है। हरियाणा राज्य में उक्त आयु वर्ग के लगभग 1.2 करोड़ लाभार्थी हैं। इस पर लगभग 300 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा, जिसे राज्य द्वारा कोविड राहत कोष से वहन किया जाएगा।

    खट्टर ने कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की है तथा बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों का पालन करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी दिशानिदेर्शों का पालन करना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है। कोरोना से लड़ने का दूसरा हथियार टीकाकरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को अत्यधिक संक्रामक कोविड से बचाव के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के पात्र लाभार्थियों को मुफ्त बूस्टर खुराक (Booster Dose) दी जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक कुल दो करोड़ 33 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली खुराक और करीब एक करोड़ 88 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। साथ ही, राज्य में अब तक करीब 3,71,700 बूस्टर डोज दी जा चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here