हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश BPL Ration Ca...

    BPL Ration Card: लाखों लोगों के लिए हरियाणा सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, जल्दी देखें…

    BPL Ration Card
    BPL Ration Card

    अब राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल | Haryana Update

    गुहला-चीका (सतिंदर कुमार)। BPL Ration Card: सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गरीब पात्र परिवारों को मास जुलाई, 2023 के लिए सरसों तेल की एलोकेशन जारी की गई थी। एलोकेशन देरी से होने के कारण सरसों तेल की आपूर्ति डिपो स्थलों पर नहीं हो सकी, जिस कारण मास जुलाई 2023 में पात्र परिवारों को सरसों तेल का वितरण नहीं किया जा सका। अब हरियाणा सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि मास अगस्त में जुलाई व अगस्त 2023 का सरसों तेल डिपो धारकों के माध्यम से वितरित करवाया जाएगा। BPL Ration Card

    उन्होंने बताया कि मास जुलाई, 2023 में वंचित रहे पात्र लाभार्थियों को मास अगस्त, 2023 के साथ मास जुलाई, 2023 का तेल भी वितरण होगा, ताकि लाभार्थी दोनों मास का सरसों तेल एक साथ प्राप्त कर सके। यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि मास जुलाई व अगस्त, 2023 का तेल प्राप्त करते समय कार्ड धारकों को दो बार अंगूठा लगाना होगा । यदि किसी लाभार्थी को राशन वितरण से संबंध में कोई शिकायत है तो वह संबंधित क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी निरीक्षक, उप-निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अथवा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियन्त्रक, कैथल या मुक्चयालय पर उपस्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केन्द्र के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 व 1967 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। BPL Ration Card

    यह भी पढ़ें:–  अमेरिका में खराब मौसम के कारण पांच लाख से अधिक घरों में ‘अंधेरा’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here