हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home खेल विश्वकप से पू...

    विश्वकप से पूर्व ब्राजील मिडफील्डर फ्रेड चोटिल

    Brazilian, Midfielder, Fred, Injured, World Cup

    साओ पाउलो (एजेंसी)। फीफा विश्वकप के लिए सही टीम संयोजन न होने और लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान ब्राजील की टीम टूर्नामेंट से मात्र चंद दिन दूर मिडफील्डर फ्रेड के चोटिल होने से मुश्किल में आ गई है। नेमार जहां पैर की चोट से उबर रहे हैं और रविवार को विश्वकप से पूर्व आखिरी फ्रेंडली मैच में खेलने उतर सकते हैं वहां मिडफील्डर फ्रेड वीरवार को अपने टखने की चोट के कारण बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर चले गए थे।

    रुस में 14 जून से शुरु होने जा रहे विश्वकप से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन टीम के लिए यह निश्चित ही मुश्किल स्थिति है क्योंकि हाल ही में देश के महान फुटबालर पेले ने भी कहा था कि ब्राजील में सही टीम संयोजन नहीं है और न ही उसके सभी खिलाड़ी फिट हैं, ऐसे में वह खिताब की दावेदार नहीं दिखती है। ब्राजीली कोच टीटे ने लंदन में अपने अभ्यास के दौरान नेमार को मुख्य संयोजन में उतारा लेकिन शुरुआती पंक्ति से मिडफील्डर फर्नान्डिन्हो को बाहर कर दिया। गत रविवार को नेमार ने क्रोएशिया के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था और ब्रेक के बाद मैदान पर आए थे। उन्होंने टीम के लिए गोल भी किया।

    मिडफील्डर फ्रेड को पहले कोच फर्नान्डिन्हो के विकल्प के रुप में देख रहे थे लेकिन उनके दाएं पैर के टखने में चोट के कारण वह वीरवार को ट्रेनिंग नहीं कर सके। फ्रेड के जल्द ही मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार की संभावना है। ब्राजील के टीम डॉक्टर रोड्रिगो लासमार ने कहा कि फ्रेड के टखने में दर्द है, लेकिन अभी उन्हें लेकर कुछ नहीं कह सकते हैं। हम आगे उनपर ध्यान रखेंगे। फिलहाल उनके विश्वकप में खेलने को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।