हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मुक्तसर में भ...

    मुक्तसर में भाई ने किया बहन का कत्ल

    Jind News
    सांकेतिक फोटो

    श्रीमुक्तसर (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के गिद्दड़बाहा (Gidderbaha) हलके के गांव फकरसर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी छोटी बहन को कापे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक अपनी छोटी बहन के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण उसने उसकी हत्या कर दी।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गिद्दड़बाहा के गांव फकरसर में कुलविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह का अपनी छोटी बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताते हैं कि कुलविंदर अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुलविंदर ने अपनी 16 वर्षीय बहन अंजू पर कापे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जब ये घटना घटी तब परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान लगाने गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– कूड़े के ढेर को देखकर रिश्ता करने से कतराते है लोग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here