हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भाई बने बहनों...

    भाई बने बहनों के दुश्मन: जमीन की खातिर भाईयों ने बहनों पर चलाई गोलियां, गंभीर घायल

    Firing

    बहनों के नाम 4-4 एकड़ जमीन को अपने नाम करवाने के लिए बना रहे थे दबाव

    • राजिन्द्रा अस्पताल में दाखिल, पुलिस ने दोनों भाईयों, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया मामला

    सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर
    पटियाला। पटियाला के पास के गांव मल्लोमाजरा में सगे भाइयों ने जमीन की खातिर अपनी, दो सकी बहनों पर गोलियां चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन दोनों बहनों को राजिन्द्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इधर पुलिस ने दोनों भाईयों सहित गांव के सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है। एकत्रित हुई जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती देर रात 2बजे के करीब की बताई जा रही है। दलविन्दर सिंह और तरसेम सिंह दोनों भाईयों के हिस्से इनके पिता की ओर से 25 -25 एकड़ जमीन नाम करवा दी गई थी जबकि 4-4 एकड़ दोनों बहनों परमजीत कौर और कुलविन्दर कौर के नाम करवाई गई थी।

    परमजीत कौर अविवाहित था जबकि कुलविन्दर कौर का केस चल रहा है। कुलविन्दर कौर का इटली में रहने वाले युवक के साथ विवाह हुआ था। यह दोनों बहनों अपने भाइयों से अलग रह रही थीं और अपने हिस्से आती जमीन की खेती भी खुद कर रही थीं। इनके पिता की मौत हो चुकी है। दोनों भाई अपनी, बहनों पर दबाव बना रहे थे कि उनके हिस्से आती 4-4 एकड़ जमीन वह उनके नाम करवा दें। इस मामले को लेकर देर रात दोनों भाईयों ने दोनों बहनों पर गोलियां चला दी। इसके बाद दोनों बहनों को जख्मी हालत में यहाँ राजिन्द्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    इस दौरान घटनास्थल का एसपी चीमा और थाना पस्याना की एसएचओ नेहा अग्रवाल ने मुआयना किया। थाना प्रमुख नेहा अग्रवाल ने बताया कि परमजीत कौर के बयानों के आधार पर उनके भाई दलविन्दर सिंह, तरसेम सिंह, सरपंच राजविन्दर सिंह और अवतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।