हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश बीएसएफ के जवा...

    बीएसएफ के जवानों ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

    जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को जम्मू सेक्टर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ हेरोइन बरामद की। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान से सटी सीमा पर गश्त के दौरान जवानों को आज सुबह दस बजकर 10 मिनट पर हथियारों और गोला बारूद से भरा एक सफेद बैग मिला। यह बैग झाड़ियों के पीछे छिपा कर रखा हुआ था। इस बैग में बीएसएफ जवानों को तीन एके-47 राइफल, पांच पैकेट हेरोइन, चार पिस्तौल, पांच एके मैग्जीन, सात पिस्तौल मैगजीन और एके-47 के कारतूस मिले हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here