हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश बीएसएफ ने अनू...

    बीएसएफ ने अनूपगढ़ क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर

    BSF News
    BSF: सियालकोट आतंकी ठिकाने को लेकर बीएसएफ ने की ये बड़ी घोषणा!

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज) । राजस्थान के सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार शेरपुर बॉर्डर पोस्ट के अंतरराष्ट्रीय पिलर नंबर 372 के पास शुक्रवार रात एक पाकिस्तानी युवक तारबंदी के काफी करीब आ गया। बीएसएफ के जवानों ने उसे रूकने के लिए ललकारा लेकिन वह तारबंदी के और नजदीक आते चला गया। जब वह आगे बढ़ने से नहीं रुका तो जवानों ने उसे ढेर कर दिया। बीएसएफ की ओर से इस घटना की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। युवक के शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया। बीएसएफ के सहायक कमांडेंट मुरलीधर की रिपोर्ट पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव बीएसएफ द्वारा फ्लैग मीटिंग कर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपने के प्रयास किए जाएंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here