हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बीएसएफ ने फिर...

    बीएसएफ ने फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

    Pakistani drone appeared again in Sriganganagar sector
    Pakistani drone अमृतसर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल की 136 बीएन के जवानों ने कल रात फिरोजपुर के गांव गंडू किल्चा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी हेक्सा-कॉपर ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सीमा पर तैनात 136 बीएन बीएसएफ के जवानों ने जिला फिरोजपुर के ग्राम गंडू किल्चा के पास के इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु/ड्रोन की भनभनाहट सुनी। उन्होंने कहा कि घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की। संबंधित क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ तलाशी दौरान एक हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन बरामद किया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस ने संबंधित एजेंसियों के साथ इसकी सूचना सांझा की है। इलाके की गहन तलाशी चल रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here