हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home चंडीगढ़ सैर कर रहे व्...

    सैर कर रहे व्यक्ति पर सांड ने किया हमला, बाल-बाल बचा

    Zirakpur News
    मोहाली में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।

    जीरकपुर (सच कहूँ/एम.के. शायना)। मोहाली में आवारा पशुओं (Stray Animals) का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गाजीपुर गांव में एक सितंबर को 75 वर्षीय बुजुर्ग स्वरूप सिंह को संरक्षित पशु ने करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा। इस दौरान उनकी मौत हो गई थी। उसी जगह मंगलवार देर रात गली में सैर कर रहे एक व्यक्ति पर एक सांड ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उसे बचा लिया। Zirakpur News

    तारा सिंह ने बताया कि पेट में अचानक गड़बड़ होने के कारण वह गली में सैर कर रहा था। इस दौरान सांड उसके पीछे दौड़ने लगा। वह उसे चकमा देकर एक पेड़ के पीछे छुप गया। इतनी देर में गांव के कुछ लोग ओर आ गए और सांड को ईंट-पत्थरों से भगा दिया। इसके चलते उसकी जान बच पाई। तारा सिंह व स्थानीय लोगों ने संरक्षित पशुओं के स्थाई हल की मांग की है। Zirakpur News

    यह समस्या गंभीर है। हमने संरक्षित पशुओं को पकड़ने के लिए टीम लगाई हुई है। जल्द ही टीम और बढ़ा दी जाएगी। इन पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है। समस्या का स्थायी हल करने के लिए भी प्लान बनाया जाएगा।
    रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर। Zirakpur News

    यह भी पढ़ें:– Prithvi Shaw Injury: पृथ्वी शॉ पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! अब क्रिकेट से रहना पड़ेगा दूर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here