हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दबंगों ने सार...

    दबंगों ने सार्वजनिक रास्ता रोका, वीडियों वायरल

    Kairana News
    Kairana News: दबंगों ने सार्वजनिक रास्ता रोका, वीडियों वायरल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गांव पंजीठ में दबंगों ने जेसीबी से गड्ढे आदि खोदकर सार्वजनिक रास्ते को रोक दिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 49 सेकेंड का यह वीडियो क्षेत्र के गांव पंजीठ का बताया जा रहा है। वीडियो में एक जेसीबी मशीन नजर आ रही है। उसके पास में ही मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहे रास्ते पर एक व्यक्ति फावड़ा लेकर खड़ा है। Kairana News

    इसी मार्ग पर पेड़ की बड़ी-बड़ी जड़े पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने पेड़ की इन्ही जड़ों को मार्ग अवरुद्ध करने के लिए इस्तेमाल किया है। इसके अलावा मार्ग पर गड्ढे भी खोदे गए है। ग्रामीण दबंगों पर गांव के गंदे पानी की निकासी को भी रोके जाने के आरोप लगा रहे है। बताया जा रहा है कि वर्षों पुराने इस रास्ते के अवरुद्ध होने से गांव के करीब 1500 लोगो का आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, मामले के सम्बंध में एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव के सरकारी नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन मीटिंग में होने के चलते उनसे बात नही हो पाई। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कण्डेला गांव के प्रधानपति सोनू चौहान को पितृ शोक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here