हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सेंधमारी कर 6...

    सेंधमारी कर 60 तोले सोना, 6 किलो चांदी चोरी के आरोपी गिरफ्तार

    Guhla Cheeka News
    गुहला-चीका-1 सेंधमारी के मामले में दोनों आरोपी एसडीयू पुलिस गिरफ्त में

    4 दिन के पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपी

    गुहला चीका/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। चीका में घर में सेंधमारी करके सोना चांदी के जेवर व नकदी चोरी मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी राजीव की शिकायत अनुसार 3 मार्च को दोपहर एक बजे उसके परिवार के सभी सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटियाला गए थे। Guhla Cheeka News

    जब शाम को करीब सवा तीन बजे घर पहुंचा तो पाया कि मकान का ताला पहले से ही टूटा हुआ था। अलमारियां खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने सारा सामान संभाला तो पाया कि कोई चोर घर से नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गया। शिकायत अनुसार घर से 60 तोले सोना छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा कारवाई करते हुए कल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। Guhla Cheeka News

    Eid ul-Fitr 2024 : इस समय दिखेगा ईद का चाँद! भारत में इस दिन मनाई जाएगी ईद!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here