हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश यूपी के बिजनौ...

    यूपी के बिजनौर में बस ने कार को मारी टक्कर, महिलाओं-बच्चों समेत 9 की मौत

    Bus, Car, Accident, Death, Injured, Police

     

     हादसा बस ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ

    बिजनौर। वीरवार सुबह देहरादून-नैनीताल पर रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे, 3 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसा बस ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धामपुर इलाके में शोरकोट मार्ग पर सुहागपुर गांव के पास रोडवेज की बस और इनोवा कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई ।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा सवार नौ लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और चार गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इनोवा सवार लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।