हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश तेलंगाना में ...

    तेलंगाना में बस पलटी, 30 घायल

    Bus Accident

    संगारेड्डी 13 दिसंबर (वार्ता)

    तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के देगुलावाड़ी गांव में गुरुवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

    पुलिस ने बताया कि बस थाडाकल से औराड जा रही थी। इस दौरान हुये हादसे में 30 घायल हो गये जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में 50 यात्री सवार थे। घायलों को नारायणखेड सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।