हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसानों की सम...

    किसानों की समस्याओं के निदान हेतु जगनपुर में शिविर आयोजित

    Kairana News
    Kairana News किसानों की समस्याओं के निदान हेतु जगनपुर में शिविर आयोजित

    कैराना। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने गांव जगनपुर में एक दिवसीय शिविर आयोजित करके पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी किसानों की समस्याओं का निदान किया।

    शनिवार को उप-संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार के दिशा-निर्देशन में ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगनपुर में एक दिवसीय पीएम किसान सम्मान वृहद संतृप्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के अनेकों किसानों ने भाग लिया। शिविर में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सामंजस्य स्थापित करके पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी किसानों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया।

    शिविर का आयोजन युवा भाजपा नेता प्रताप चौधरी की अध्यक्षता एवं ग्राम प्रधान राकेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कृषि विभाग से सहायक तकनीकी प्रबंधक जयवीर सिंह, डाक विभाग से बीओ सरदुदीन, जनसेवा केंद्र संचालक मोनू कुमार के अलावा विपिन, ओमकुमार, नक्षत्रपाल, संजय, अजीत आदि किसान मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here