हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैंसर के खिला...

    कैंसर के खिलाफ जागरूकता, शीघ्र पहचान और रोगी का उपचार प्राथमिकता: डॉ पीएन अरोड़ा    

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: कैंसर के खिलाफ जागरूकता, शीघ्र पहचान और रोगी का उपचार प्राथमिकता: डॉ पीएन अरोड़ा    

    यशोदा मेडिसिटी ने विश्व कैंसर दिवस पर उन्नत और रोगी-केंद्रित कैंसर देखभाल को दिया बढ़ावा

    • “व्यापक कैंसर देखभाल में प्रगति” विषय पर विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक उपचार तकनीकें

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे इंदिरापुरम स्थित दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख अस्पतालों में से एक  यशोदा मेडिसिटी  ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर  व्यापक कैंसर देखभाल में प्रगति  विषय पर  कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में  रोगी-केंद्रित, बहु-विषयक और तकनीक-सक्षम कैंसर उपचार पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें शीघ्र निदान, व्यक्तिगत उपचार और दीर्घकालिक परिणामों को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान  यशोदा हेल्थ कार्ड  का भी शुभारंभ किया गया, जो मरीजों को रोकथाम, समय पर जांच और व्यक्तिगत उपचार योजना में सहायता प्रदान करता है। इस पहल के माध्यम से अस्पताल ने रोगियों को प्राथमिकता देने और क्लिनिकल निर्णय-निर्माण को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    विशेषज्ञों ने साझा की उभरती चिकित्सा तकनीकें

    सीएमई में यशोदा मेडिसिटी के वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल थे, जिनमें  डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. गगन सैनी, प्रो. डॉ. राजिंदर कुमार, डॉ. आसिम रिज़वी, डॉ. सतिंदर कौर, डॉ. निवेदिता ढींगरा, डॉ. अभिषेक यादव और डॉ. निखिल टंडन  शामिल थे। उन्होंने कैंसर उपचार में  पर्सनलाइज़्ड ऑन्कोलॉजी, प्रिसीजन रेडिएशन, उन्नत सर्जिकल और रोबोटिक तकनीकें  जैसी आधुनिक विधियों पर प्रकाश डाला। Ghaziabad News

    समेकित देखभाल पथ और सतत निगरानी पर रहा जोर

    विशेषज्ञों ने सॉलिड ट्यूमर, ब्लड कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, महिलाओं से संबंधित कैंसर और जटिल/दुर्लभ कैंसरों  में समेकित देखभाल पथ की आवश्यकता रेखांकित की। साथ ही समय पर रेफरल, मल्टीडिसीप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड, निदान से लेकर उपचार और सर्वाइवर्शिप तक की सतत देखभाल की अहमियत पर जोर दिया।

    जागरूकता, शीघ्र निदान और रोगी-प्रथम दृष्टिकोण

    डॉ. पी. एन. अरोड़ा, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने कहा कि  विश्व कैंसर दिवस  कैंसर के खिलाफ जागरूकता, शीघ्र पहचान और रोगी-प्रथम दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है। डॉ. उपासना अरोड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि कैंसर देखभाल तेज़ी से व्यक्तिगत और प्रिसीजन-आधारित उपचार की दिशा में विकसित हो रही है, और सीएमई चिकित्सकों को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं से अपडेट रखता है। Ghaziabad News

    यशोदा मेडिसिटी: समग्र कैंसर देखभाल का उत्कृष्ट केंद्र

    इस कार्यक्रम के माध्यम से यशोदा मेडिसिटी ने  समग्र कैंसर देखभाल में अपनी भूमिका को और मजबूत किया और  ज्ञान साझा करने और नवाचार को बढ़ावा देने  की प्रतिबद्धता को दोहराया।

    यह भी पढ़ें:– स्टोन क्रशर जॉन बल्लेवाला और डोईवाला में आबादी पैरामीटर रिपोर्ट में धांधली, रेवेन्यू विभाग पर उठे गंभीर सवाल