हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चक्काजाम करने...

    चक्काजाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को करना पड़ा था तितर-बितर

    हनुमानगढ़। जंक्शन में रोडवेज डिपो के सामने शनिवार रात्रि को चक्काजाम करने वालों में से 15 महिलाओं एवं पुरुषों के खिलाफ नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एएसआई की ओर से करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना में पदस्थापित एएसआई कृष्णलाल (54) पुत्र राजाराम बिश्नोई निवासी नई आबादी, गली नम्बर 23, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वे शनिवार देर शाम 7.41 बजे झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर रोडवेज डिपो के सामने पहुंचे तो रोडवेज डिपो के आगे 35-40 व्यक्तियों ने डिवाइडर लगा कर रोड को जाम कर रखा था तथा रोड पर उत्पात कर रहे थे।

    उन्होंने इस संबंध में थाना में सूचना दी। कुछ समय बाद हैड कांस्टेबल कुरड़ाराम, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार, अमरचन्द, बलराज सिंह व आनन्द कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर विनोद कुमार पुत्र मोटूराम भाट निवासी पुरानी खुन्जा, हैप्पी उर्फ जयसिंह पुत्र केहर सिंह सिकलीगर, हैप्पी पुत्र रूपसिंह सिकलीगर, मानसिंह व अप्पू पुत्र रमेश सिकलीगर, गुरमेल सिकलीगर, बिट्टू सिकलीगर, राहुल पुत्र कृष्ण सिकलीगर, किटू पुत्र कृष्ण सिकलीगर, गीता पत्नी अजय सिकलीगर, पूजा पत्नी सुखदेव सिकलीगर, इन्द्रा सिकलीगर पत्नी भैरू, गुलबदन पत्नी जैला सिकलीगर, लाडो पत्नी ओमी सिकलीगर, कृष्णा पत्नी रूपसिंह सिकलीगर निवासी भट्ठा कॉलोनी, जंक्शन व 20-25 अन्य व्यक्तियों ने रोड पर डिवाइडर लगा कर रोड जाम कर रखी थी।

    सड़क के दोनों साइड में वाहनों की लम्बी कतारें लगी हुई थीं। इनमें एम्बुलेंस भी शामिल थी। रोड जाम कर रहे व्यक्तियों के साथ समझाइश के प्रयास किए तो वे मरने-मारने पर उतारू हो गए। भीड़ को सड़क पर रूके हुए वाहन, एम्बुलेंस को निकालने के लिए समझाइश का प्रयास किया गया लेकिन भीड़ अत्यधिक आवेश में थी। इनमें से 10-15 युवक अत्यधिक आवेश में थे जो आमजन व रूके हुए वाहन एम्बुलेंस को नुकसान करने पर उतारू थे।

    इस पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर सिविल बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया गया तो अन्य पुरुष व महिलाएं वहां से भाग गए। भीड़ को तितर-बितर कर सड़क पर आवागमन चालू करवाया गया। पुलिस ने सड़क पर डिवाइडर लगा कर रोड जाम कर आमजन के लिए आवागमन को बाधित करना, एम्बुलें स को रोक कर मरीज की जान को खतरे में डालने के आरोप में 15 नामजद व 20-25 अन्य के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एसआई गजेन्द्र शर्मा के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    नशे में धुत युवकों ने लड़कियों के साथ नाचने से रोका तो परिवार पर किया हमला